बोकारो DSO ने किया जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रौशन कुमार साह ने जरिडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली (जविप्र) दुकानों का निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने कार्डधारियों को मिल रही खाद्यान्न की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं पीएम गरीब कल्याण योजना के माध्यम से प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह व्यवस्था पिछले माह की तरह इस माह (जून) में भी लागू है।

कार्डधारियों के बीच पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न का वितरण हो यह सभी जविप्र दुकानदार सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लाभुकों द्वारा किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा जो तय मात्रा है उसी के अनुरूप लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं।

साथ ही, कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन करने को कहा।डीएसओ ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया।

कई जगह उन्होंने कार्डधारियों से भी बात की। पूरे पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। साथ ही कोविड 19 प्रोटोकाल का भी अनुपालन करते हुए पाया।

डीएसओ ने बताया कि आगे भी यह निरीक्षण जारी रहेगा। कोविड के इस संक्रमण काल में सभी जरूरतमंदों को राशन मिले इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Share This Article