अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो, ठेला और बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

बोकारो जिले के सिसई थाना (Sisai Police station) रोड में शनिवार की शाम को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक टेंपू, ठेला और Bike को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Road Accident : बोकारो जिले के सिसई थाना (Sisai Police station) रोड में शनिवार की शाम को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक टेंपू, ठेला और Bike को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोपी उरांव के रूप में हुई है। वहीं Bike सवार शिवनाथपुर निवासी विनोद उरांव 28 वर्ष घायल हो गया। घायल विनोद का इलाज Sadar Hospital में चल रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम ट्रैक्टर चालक गोपी ट्रैक्टर से खेत जोत कर लौट रहा था।

इसी दौरान थाना रोड में सड़क किनारे लगे ठेले और एक टेम्पू को धक्का मारते हुए आगे भागने लगा और राजेश किराना दुकान के समीप एक Bike सवार और एक खड़ी बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

Share This Article