Homeझारखंडगोली लगने से इलाज के दौरान रिम्स में व्यवसायी की मौत, आक्रोशित...

गोली लगने से इलाज के दौरान रिम्स में व्यवसायी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

Published on

spot_img

Palamu Businessman Death: छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन (Khatin) निवासी व्यवसायी संतोष साहू की गोली लगने के 22 दिनों बाद रिम्स में मौत हो जाने से आक्रोशित व्यवसायियों एवं महिलाओं ने शुक्रवार को छतरपुर (Chhatarpur) में आक्रोश मार्च निकाला ।

इस दौरान करीब एक घंटे तक थाना घेरकर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने SDPO नौशाद आलम से मुलाकात की। SDPO और थाना प्रभारी संजय रंजन के आश्वासन के बाद लोगों ने जपला मोड़ से जाम हटाया।

आक्रोश मार्च छत्तरपुर के Japla Chowk से होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक निकाला गया। लोग हाथों में तख्तियां लेकर, काला पट्टी बांध कर आन्दोलन में शामिल हुए।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गयी। 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत संतोष को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अंतरजातीय शादी से नाराज लड़की के भाइयों ने संतोष साहू (ससुर) को गोली मार दी थी। 29 अप्रैल को खैनी कारोबारी संतोष साव को गोली मारी गई थी।

संतोष साव के शरीर में दो गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले Medinirai Medical College and Hospital में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था। रिम्स में इलाज चलने के क्रम में गुरूवार को मौत हो गयी थी।

दरअसल, संतोष साव के बेटे ने अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद से उसकी बहू के भाई और परिजन नाराज थे। 29 अप्रैल की रात खैनी कारोबारी संतोष साव अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी क्रम में बहू के भाइयों ने उन्हें गोली (Gun Shot) मार दी थी।

इस वारदात के बाद पुलिस ने गोली मारने के आरोपी आशुतोष कुमार सिंह और रौशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा और तीन जिंदा गोली बरामद की थी। संतोष सिंह छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल कुरकुटा, जबकि रौशन सिंह बिहार के सासाराम के मॉडल थाना क्षेत्र के रहने वाला है।

जुलूस में शामिल व्यवसायी वर्ग, समाजसेवी तथा काफी संख्या में महिलाएं व कई गणयमान्य लोगों ने छत्तरपुर प्रखंड में हो रही अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

मुख्य मांगों में सन्तोष साहू हत्याकांड की साजिशकर्ता बेबी देवी एवं तीसरे हत्यारे की गिरफ्तारी, वही प्रखंड क्षेत्रों के व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने, 24 घंटे खासकर रात्रि में पुलिस गश्ती के साथ एक टाईगर मोबाइल की टीम होनी चाहिए, जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

गुरुवार को रिम्स में संतोष साहू ने लगभग चार बजे अंतिम सांस ली, उसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे उनके शव का Post mortem करके परिजन को साैंप दिया गया। संध्या में खाटिन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदर्शन में समाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमुन ने कहा कि संतोष साहू के निधन से बहुत मर्माहत हूं और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि घटना में शामिल सभी अपराधियों को और इसके सूत्रधारों को पुलिस गिरफ्तार करे। साथ ही साथ छतरपुर शहरी क्षेत्र में CCTV कैमरे लगवा कर सुरक्षा व्यवस्था की मुकम्मल इंतजाम भी पुलिस करे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...