Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren hoisted the flag at Morhabadi ground: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान राज्य के कई विधायक व आला अधिकारी भी मौजूद थे। झंडोत्तोलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं, रांची शहर में सुबह छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। इससे पहले कार्यक्रम में आनेवाले लोगों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

ये प्लाटून ले रहे हैं हिस्सा

CRPF एक प्लाटून, ITBP एक प्लाटून, CISF एक प्लाटून, SSB एक प्लाटून, झारखंड जगुआर एक प्लाटून, JAP-1 एक प्लाटून व एक प्लाटून बैंड पार्टी, JAP-10 एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैंड पार्टी, JAP-2 – एक प्लाटून, रांची पुलिस (महिला) एक प्लाटून, रांची पुलिस (पुरुष) एक प्लाटून, होमगार्ड एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैंड पार्टी, एनसीसी एसआर एक प्लाटून (गर्ल्स) व एनसीसी एक प्लाटून (ब्वॉयज)।

ड्रोन से समारोह की निगरानी

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रांची जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन मोरहाबादी मैदान में हो रहा है। पांच से छह Drone Camera से समारोह स्थल की निगरानी रखी जा रही है।

SSP चंदन सिन्हा ने आठ DSP , दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर सहित एक हजार जवानों की तैनाती समारोह स्थल पर की है। एक हजार जवानों में रैपिड एक्शन पुलिस, इको, जैप, जैप महिला बटालियन, IIRB, बज्र वाहन, वाटर कैनन, टीयर गैस, फायर ब्रिगेड तैनात है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...