Latest Newsझारखंडनीति आयोग की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में नहीं शामिल हुए CM...

नीति आयोग की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में नहीं शामिल हुए CM हेमंत, ‘INDIA’ ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant did not Attend the NITI Aayog Meeting : झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक से दूरी बना ली है।

हालांकि CM या सरकार की ओर से इस बैठक में शामिल न होने पर अब तक आधिकारिक तौर पर न तो कोई बयान जारी किया गया है और न ही कोई वजह बताई गई है।

वैसे, सीएम सोरेन ने 23 जुलाई को ही सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा था, संघीय ढांचे का उदाहरण देखिए – आज बजट पेश हुआ और 27 तारीख को नीति आयोग की बैठक रखी गई है। तो फिर किसका साथ-किसका विकास?

इसके पहले 15 जुलाई को Hemant Soren ने नई दिल्ली जाकर पीएम मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें पीएमओ और सीएम सोरेन के ‘एक्स’ हैंडल पर शेयर की गई थीं।

PM से मुलाकात के बाद रांची लौटे सोरेन से जब मीडिया ने इस बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, “यह संघीय व्यवस्था का ढ़ांचा है। केंद्र की सरकार वो चला रहे हैं। राज्य की सरकार हम चला रहे हैं। हम उनका सम्मान करें और वो राज्यों का सम्मान करें।”

नीति आयोग की Governing Council की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शामिल न होने की घोषणा पहले से कर रखी थी, लेकिन हेमंत सोरेन ने इस संबंध में अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया था।

चार जुलाई को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में भी हेमंत सोरेन ने इस बात का खंडन नहीं किया था कि वो नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में शनिवार सुबह तक CM हेमंत सोरेन के बैठक में शामिल होने या न होने को लेकर संशय बना हुआ था। बैठक से दूरी बनाकर सोरेन ने यह संदेश दे दिया है कि वह India Block के स्टैंड के साथ हैं।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...