Latest Newsझारखंडझारखंड में बदल दिया गया है संविधान, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर...

झारखंड में बदल दिया गया है संविधान, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Leader of Opposition in the Assembly Amar Bauri : मंगलवार को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड में संविधान बदल दिया गया है। मामला चौकीदार बहाली से जुड़ा हुआ है।

चौकीदार बहाली में SC आरक्षण शून्य

झारखंड सरकार द्वारा जिला स्तर पर चौकीदारों की बहाली हो रही है। इस बहाली में अनूसूचित जाति का आरक्षण शून्य कर दिया गया है। इसे लेकर High Court में याचिका भी दायर की गई है। इसी मामले को लेकर अमर बाउरी (Amar Bauri) ने सरकार पर हमला बोला है।

अमर बाउरी ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि JMM-कांग्रेस और राजद की सरकार द्वारा झारखंड में संविधान बदल दिया गया है। झारखंड में अनुसुचित जाति समाज का आरक्षण समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में रोजाना अनुसूचित जाति-जनजाति-पिछड़ा वर्ग का झूठा रोना रोने वाले दलितों के झूठे हितैषी राहुल गांधी क्या अपने झारखंड के ठगबंधन सरकार द्वारा किए गए इस कुकृत्य के लिए माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोग इस सरकार को सबक सिखाएंगे।

बच्चों में पाठ्य पुस्तकें वितरित करने का मामला

इससे पहले BJP विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा (Neelkanth Singh Munda) ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक उपलब्ध नहीं कराने का मामला उठाया।

उन्होंने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया. उन्होंने राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के 2 जुलाई 2024 के पत्र का हवाला दिया. जवाब में स्कूली शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि आचार संहिता लागू होने की वजह से पुस्तकों का वितरण रुक गया था। एक सप्ताह के भीतर सभी छात्रों तक पुस्तकें पहुंच जाएंगी।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...