HomeझारखंडPM मोदी और उनकी मां पर डीपफेक Video, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस-IT...

PM मोदी और उनकी मां पर डीपफेक Video, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस-IT सेल पर दर्ज की FIR

Published on

spot_img

Deepfake video on PM Modi and his mother: PM मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की छवि खराब करने वाले एक Deepfake Video पर दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। BJP की शिकायत पर कांग्रेस और उसके IT सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में FIR दर्ज की गई। यह शिकायत BJP दिल्ली के संयोजक संकित गुप्ता ने दी थी।

क्या है वीडियो में?

गुप्ता ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल INC बिहार से X (ट्विटर) पर एक AI से बना फर्जी Videoपोस्ट किया गया। इस वीडियो में PM मोदी और उनकी मां को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया, जो Social Media पर वायरल हो गया।

BJP ने कहा कि यह न सिर्फ PM की इज्जत को ठेस पहुंचाने की कोशिश है, बल्कि एक महिला और मातृत्व का भी अपमान है। उन्होंने इसे राजनीति की हद पार करके परिवार पर हमला बताया।

बिहार चुनाव से जोड़ा कनेक्शन

शिकायत में यह भी कहा गया कि 27-28 अगस्त को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा में PM और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस की यह हरकत सुनियोजित है और बिहार विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की साजिश है।

किन धाराओं में FIR?

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) के साथ IT एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की। पुलिस ने डिजिटल सबूत जुटाए और तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

BJP की तीखी प्रतिक्रिया

BJP नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, “मां का स्थान हर किसी के जीवन में सबसे ऊपर होता है, लेकिन कांग्रेस और राजद इतना गिर गए कि PM की दिवंगत मां पर अपशब्द बोल रहे हैं।

इस Video से उनकी मानसिकता साफ हो गई है। क्या मां को गाली देना जरूरी है?” उन्होंने कांग्रेस से माफी की मांग की और कहा कि बिहार की जनता चुनाव में जवाब देगी। ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वे महत्वपूर्ण मौकों पर गायब रहते हैं।

कांग्रेस का बचाव

वहीं, कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में PM या उनकी मां का कोई अनादर नहीं है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “उन्हें क्या आपत्ति है? बस एक मां अपने बेटे को सही रास्ता दिखा रही है, इसमें अपमान कहां? हम उनकी मां का सम्मान करते हैं, और बेटे का भी।”

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

जमशेदपुर में 15 मिनट में दो महिलाओं से पर्स छिनतई का खुलासा!, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 15 मिनट के अंदर...

झारखंड में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड!, 20% ज्यादा बरसात, येलो अलर्ट जारी

Weather Alert!: झारखंड में इस बार मानसून ने खूब बरसा। सामान्य से 20 प्रतिशत...

18 साल की अज्ञात लड़की का शव झाड़ी में मिला, रेप की आशंका, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

Jharkhand News: पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

जमशेदपुर में 15 मिनट में दो महिलाओं से पर्स छिनतई का खुलासा!, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 15 मिनट के अंदर...

झारखंड में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड!, 20% ज्यादा बरसात, येलो अलर्ट जारी

Weather Alert!: झारखंड में इस बार मानसून ने खूब बरसा। सामान्य से 20 प्रतिशत...