18 साल की अज्ञात लड़की का शव झाड़ी में मिला, रेप की आशंका, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नावा बाजार थाना क्षेत्र के इटको-विश्रामपुर मुख्य मार्ग के किनारे, रजदीरिया गांव के पास झाड़ी से करीब 18 साल की एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया गया। शव की हालत देखकर पुलिस के होश उड़ गए–दाएं पैर को लोहे की चेन से बांधकर ताला लगा हुआ था, और चेहरे व शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान थे।

प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लड़की की हत्या कहीं और कर दी गई और फिर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोपहर में सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को रिकवर किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटना के हर पहलू पर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि अज्ञात लड़की की पहचान के लिए कोशिशें तेज हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। आसपास के थानों से मिसिंग लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है। संजय कुमार ने आगे बताया, “सभी संभावित एंगल्स पर जांच चल रही है। दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमॉर्टम के दौरान मेडिकल जांच भी होगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।”

क्या है मामला?

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। इटको-विश्रामपुर रोड पर रजदीरिया के पास की झाड़ी में फंसा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पैर पर चेन और ताला लगे होने से हत्या का तरीका बेहद क्रूर लग रहा है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की थी।

Share This Article