HomeझारखंडBJP नेता सीमा पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, रांची अशोक नगर के...

BJP नेता सीमा पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, रांची अशोक नगर के घर में दिव्यांग युवती को बनाकर रखा था बंधक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सेवानिवृत IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी और भाजपा नेता सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में IPC की धारा सहित SC-ST के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीमा पात्रा पर IPC की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है। वहीं, SC-ST Act के तहत धारा 3(1)(a)(b)(h) के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिये हटिया DSP राजा मित्रा को केस का IO बनाया गया है।

एक दिव्यांग युवती सुनीता को Police ने मुक्त कराया था

हाल ही में सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर रखी गयी एक दिव्यांग युवती सुनीता को Police ने मुक्त कराया था।

आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी। उसे लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था।

उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था। घर में बंधक बनी दिव्यांग युवती ने किसी प्रकार Mobile पर विवेक आनंद बास्के नामक एक सरकारी कर्मचारी को Message भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी। उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी।

पीड़िता सुनीता को Rescue कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसका RIMS में इलाज किया जा रहा है। पीड़िता सुनीता की सुरक्षा व्यवस्था में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।

मेडिकल फिट (Medical Fit) होने के बाद पीड़िता सुनीता को कोर्ट में प्रोड्यूस (Produce) किया जाएगा। इसके बाद 164 का बयान दर्ज किया जाएगा।

पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद रिटायर्ड IAS की पत्नी सीमा पात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है। अरगोड़ा थाना की Police सीमा पात्रा को गिरफ्तार (Arreste) कर सकती है।

अरगोड़ा थाना की Police सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकती है

उल्लेखनीय है कि अरोगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके अशोक नगर के रोड नंबर वन में रिटायर्ड IAS की पत्नी सीमा पात्रा के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके घर में एक दिव्यांग युवती है, जिसकी उम्र करीब 29 वर्ष के आसपास है। वह रिटायर्ड IAS के घर में घरेलू कामकाज के लिए रहती है।

उसके साथ मारपीट की घटना भी होती है और उसे घर से निकलने की इजाजत भी नहीं है। अगर वो बाहर जाने का जरा सा भी प्रयास करती है तो उसे बुरी तरह मारा पीटा जाता है और जबरन उससे घर के कामकाज कराये जाते हैं।

मामला संज्ञान में आने के बाद अरगोड़ा पुलिस और जिला प्रशासन की Team ने अशोक नगर रोड नंबर वन में पहुंची और रिटायर्ड IAS के घर पर कार्रवाई करते हुए युवती सुनीता का रेस्क्यू किया।

सुनीता गुमला जिले की रहने वाली है और लंबे समय से रिटायर्ड IAS के घर पर कैद थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...