कोडरमा में गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के जयनगर में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए हैं।

घटना शनिवार की रात जयनगर के लोहाडंडा की है, जहां रसोई गैस सिलेंडर लीक होने के कारण माचिस जलाते ही आग लग गई।

घटना में परिवार के पांच सदस्य झुलस कर घायल हो गए। वहीं घर में रखा हजारों के सामान जलकर नष्ट हो गए।

घटना में घायल हुए लोगों में नजबुन निशा (36 ), अख्तर खान (24 ), जावेद खान (16), नगमा खातून (19 ) और नाजिया खातून (15 ) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार नजबुन निशा ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाया तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। खपरैल का घर होने के कारण कुछ ही समय में आग पूरे घर में फैल गई इस कारण कोई व्यक्ति अंदर नहीं जा पा रहा था।

घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह घर से बाहर निकल कर शोर मचाया। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने आग से झुलसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Share This Article