Homeझारखंडरांची खेलगांव में फुटबॉल प्रतियोगिता, छोटानागपुर ने पलामू को 24-0 से हराया

रांची खेलगांव में फुटबॉल प्रतियोगिता, छोटानागपुर ने पलामू को 24-0 से हराया

Published on

spot_img

Football competition in Ranchi Khelgaon: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में रांची के खेलगांव स्थित भगवान बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम (Lord Birsa Munda Athletics Stadium) में 63वीं प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार काे उत्तरी छोटानागपुर की बालक टीम और दक्षिणी छोटा नागपुर की बालिका टीम ने दमदार प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से को परास्त कर दिया।

अंडर 17 बालक वर्ग फुटबॉल मुकाबले (Football Matches)में उत्तरी छोटानागपुर की टीम ने पलामू की बालक टीम को 24-0 से दी बड़ी शिकस्त दी। अंडर 17 बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में संथाल बनाम कोल्हान के बीच हुए मैच में संथाल की टीम ने 3-0 से जीत अपने नाम कर ली।

प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में पलामू बनाम दक्षिणी छोटानागपुर के बीच खेले गए मुकाबले में दक्षिणी छोटानागपुर की बालिका टीम ने 17-0 के बड़े अंतर से पलामू की टीम को परास्त कर दिया।

दक्षिणी छोटानागपुर बनाम संथाल के बीच हुए अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में दक्षिणी छोटानागपुर ने 3-1 से संथाल की टीम को पराजित कर जीत अपने नाम कर ली। अंडर 17 बालिका वर्ग के अन्य मुकाबले में आज उत्तरी छोटानागपुर बनाम कोल्हान के बीच हुए मैच में उत्तरी छोटानागपुर की टीम विजयी हुई।

अंडर 15 बालक वर्ग मुकाबले में आज दो मुकाबले हुए। पहला मुक़ाबला दक्षिणी छोटानागपुर बनाम उत्तरी छोटानागपुर के बीच हुआ, इस मुकाबले में दक्षिणी छोटानागपुर ने 2-0 से उत्तरी छोटानागपुर को पराजित कर दिया। एक अन्य मुक़ाबला संथाल बनाम पलामू प्रमंडल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें संथाल की टीम ने 4-1 के अंतर से पलामू को पराजित कर दिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...