Homeक्राइमझारखंड में टीपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

झारखंड में टीपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

spot_img

चतरा: चतरा जिला पुलिस ने शुक्रवार को टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के एरिया कमांडर जगरनाथ गंझू उर्फ आजाद, दिलीप कुमार, अशोक गंझू और पांडू गंझू को गिरफ्तार किया है।

उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो इंसास रायफल, 209 जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, वायरलेस सेट और छह हजार रूपया बरामद किया है।

एसपी ऋषभ झा ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदा पहाड़ी पर 15-20 की संख्या में उग्रवादी भीखन और आक्रमण गंझू के नेतृत्व में बड़ी घटना की अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एएसपी निगम कुमार और सीआरपीएफ के कमांडेंट उत्तम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

इसी दौरान पुलिस के जवान गोंदा पहाड़ी पर चढ़ी रहे थे कि सभी उग्रवादी पहाड़ से नीचे उतरकर भागने लगे। इसी दौरान सभी को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि टंडवा थाना क्षेत्र के लरंगा मांडर के पास मेन रोड पर टीपीसी उग्रवादियों ने 26 अप्रैल की देर रात घटना को अंजाम दिया था।

उग्रवादियों ने आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर जा रहे जय अम्बे कंपनी के पांच हाइवा में आग लगा दी थी।

इससे पहले बीते 14 अप्रैल को टीपीसी उग्रवादी संगठन ने कोयला लदे दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी थी।

यह घटना टंडवा थाना क्षेत्र के राहम बाइपास सड़क पर स्थित सरनापट्टी गांव के समीप हुई थी। गिरफ्तार उग्रवादियों ने दोनों घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...