धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के खिलाफ महिला पहुंची थाना, इंसाफ की गुहार

उन लोगों ने हमारा ब्लाउज फाड़कर छेड़छाड़ भी किया। इस बाबत धनवार थाना प्रभारी नंदू पाल ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pressure to Convert Religion : गिरिडीह (Giridih) जिले के धनवार प्रखंड के गुआखंडहर ग्राम में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके और उसके पति पर इस्लाम (Islam) कबूल करने का दबाव डाला जा रहा है।

गुआखंडहर ग्राम निवासी बिकास रविदास की पत्नी ललिता देवी ने थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

कहा कि उनकी सास की मदद से गुआखंडहर निवासी फरीद अंसारी, मुद्देशर अंसारी, मंजूर अंसारी, मकसूद अंसारी, मुमताज़ अंसारी, जैनुल अंसारी समेत दर्जनों लोग चार पांच दिन से उसके घर आ रहे हैं।

ललिता ने कहा, ‘मेरे घर पर आकर मुझे एवं मेरे पति को इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो वे लोग हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे और जातिसूचक गाली देते हुए कहा कि तुम्हारी सास पहले ही इस्लाम धर्म कबूल कर चुकी है।’

उन लोगों ने हमारा ब्लाउज फाड़कर छेड़छाड़ भी किया। इस बाबत धनवार थाना प्रभारी नंदू पाल ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article