Homeझारखंडझारखंड में ममता बनर्जी और यशवंत सिन्हा की तस्वीर पर पोती कालिख,...

झारखंड में ममता बनर्जी और यशवंत सिन्हा की तस्वीर पर पोती कालिख, किया पुतला दहन

spot_img

रामगढ़: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार किए जा रहे हमले के खिलाफ रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया है।

शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की तस्वीर पर कालिख पोती।

इसके बाद उन दोनों की तस्वीरों को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। पुतला दहन कार्यक्रम में करोना महामारी को ध्यान रखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता ही इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

संगठन के नेता छोटू वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा है यह मुगल काल की बर्बरता को याद दिला रहा है।

हम लोग ममता बनर्जी को चेतावनी देते हैं कि जितनी जल्दी हो सके इस रक्तपात को रोक लें।

अन्यथा इसका गंभीर परिणाम उन्हें भुगतना होगा। आगामी दिनों में बंगाल जाने वाली सारी सड़कों को बंद करने का काम किया जाएगा‌।

दीपक मिश्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू समाज को अपने हित और अहित को पहचान कर वोट करना होगा।

बंगाल में इतने सारे हिंदुओं का कत्ल हुआ, कई महिलाओं का बलात्कार हुआ। कई घरों में आग लगा दिया गया।

किसी भी राजनीतिक पार्टी का एक भी बयान हिंदू समाज के बचाव में नहीं आया।

विहिप नेताओं ने कहा कि यशवंत सिन्हा कभी रामगढ़ की धरती पर कदम रखते हैं तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...