Homeक्राइमगुमला में युवक की गोली मारकर हत्या

गुमला में युवक की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img

गुमला: जिले के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो टंगरा टोली में शनिवार शाम पांच बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसके पीछे पैतृक संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी उसका कई बार रिश्तेदारों से लड़ाई-झगड़ा भी हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त आफताब अंसारी (28) के रूप में हुई है।

बताया गया है कि वह साप्ताहिक बाजार से लरंगो टंगराटोली स्थित घर लौट रहा था।

इस बीच तीनमुहानी सड़क के समीप तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी कनपटी में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पैदल ही कंडरा जंगल की ओर भाग निकले।

बताया गया है कि आफताब दो साल से सुरसा छोड़कर रिश्तेदार छेदी अंसारी के घर लरंगो टंगराटोली गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

सूचना पर पहुंची पुसो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ के लिए सिसई, पुसो, घाघरा थाना के साथ संयुक्त सर्च अभियान चला रही है।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...