Latest Newsझारखंडशपथ ग्रहण समारोह से पहले पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हेमंत सोरेन,...

शपथ ग्रहण समारोह से पहले पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हेमंत सोरेन, पिता और पुत्र के बीच हुई…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren News : कल यानी बुधवार 3 जुलाई को झारखंड (Jharkhand) की राजनीति में बड़ा हलचल देखने को मिला। जिसके बाद आज ही यानी 4 जुलाई को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand CM) पद की शपथ लेंगे।

हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे CM पद की शपथ लेंगे। Ranchi में राजभवन में हेमंत सोरेन के शपथ समारोह (Oath Taking Ceremony) की तैयारी पूरी कर ली गई है।

दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन (Shibu Soren) के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता का आशीर्वाद लिया।

Hemant Soren with Shibu Soren

इसके बाद पिता और पुत्र में काफी लंबी बातचीत हुई। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई है।

तीसरी बार शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

बता दें कि आज शाम 5 बजे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे। इसके साथ ही एक ही कार्यकाल में हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे।

बता दें कि आज करीब 12:30 बजे हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे थे। जहां उन्हें राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता मिला।

गौरतलब है कि कल INDIA गठबंधन की बैठक के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

इसके बाद शाम करीब 7 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके तुरंत बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...