गुमला में बोलेरो की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: कुरकुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनटोली मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह टीवीएस लूना बाइक सवार सब्जी व्यापारी दंपति बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।

उन्हें तत्काल 108 एंबूलेंस के द्वारा इलाज के लिये बानो अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के क्रम में सब्जी कारोबारी फिलिप्स बागे (50) की मौत हो गयी, जबकि घायल पत्नी सुनीता बागे का इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में कुरकुरा के थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि सब्जी कारोबारी कुरकुरा थाना क्षेत्र के लोयंकेरा (लोयंकेल) गांव का निवासी था।

सुबह लगभग 6:30 बजे दंपति अपने टीवीएस लूना बाइक पर सवार होकर हटिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने कुरकुरा स्टेशन आ रहे थे।

इसी बीच पक्की सड़क पर चंदनटोली मोड़ से पूर्व बानो की ओर जा रही एक सफेद रंग की अज्ञात बोलेरो दो पहिये सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।

बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी कुरकुरा पुलिस को देर से मिली। तब तक 108 एंबुलेंस की मदद से घायल दंपति को इलाज के लिये बानो ले जाया गया था, जहां इलाज के क्रम में फिलिप्स बागे की मौत हो गयी।

बानो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना को लेकर कुरकुरा थाना में अज्ञात वाहन के विरूद्ध एक मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article