झारखंड : दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या, रेलवे क्लब कैंपस में अहले सुबह मिली लाश, सनसनी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: झारखंड में युवती के साथ दुराचार और हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार की सुबह एक नया मामला डालटनगंज रेलवे क्लब कैंपस में सामने आया है, जहां एक 35 वर्षीया महिला का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

ट्रालीमैन पर लगा आरोप, फरार

महिला की हत्या का आरोप रेलवे ट्रॉली मैन सुबेलाल यादव (45) पर लगा है, जो फरार हो गया है। पुलिस को उसके क्वार्टर में खून के निशान मिले हैं।

करीब 35 वर्षीया महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं।

हत्या के बाद सुबेलाल यादव के शव को क्वार्टर से घसीटकर क्लब कैंपस में ही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में लाकर फेंक दिया गया है।

सुबह करीब 8 बजे उधर से जाने वाले रेल कर्मियों ने शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ट्रॉलीमैन के क्वार्टर में फर्श पर खून के मिले निशान

मौके पर सदर एसडीपीओ के विजय शंकर, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा, टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

महिला के घसीटे जाने के निशान के आधार पर ट्रॉली मैन सुबेलाल के क्वार्टर का ताला तोड़ा गया। एक कमरे में बिछावन के पास फर्श पर खून के निशान पुलिस को मिले हैं।

छह साल से कार्यरत है आरोपी ट्रॉलीमैन सुबेलाल

क्वार्टर को पुलिस ने सील कर दिया है और सुबेलाल का पता लगाने में जुटी है। सुबेलाल करीब छह सालों से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है।

वह बिहार के जहानाबाद जिला के मिसिर बिगहा गांव का रहने वाला है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है।

Share This Article