झारखंड : बारिश के वजह बढ़ा तेनुघाट डैम का जलस्तर, खोले गए दो फाटक

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले में लगातार हो रही बारिश के वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया। उसको देखते हुवे, अंडर सुलिस गेट खोला गया, जिसमें लगभग 3500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

यह जानकारी नोडल पदाधिकारी बाढ़ नियंत्रण कोषांग तेनुघाट बांध प्रमंडल तेनुघाट ने दिया।

उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है, जिसको लेकर तेनुघाट डैम प्रबंधक ने दो गेट खोला, पहले से ही एक गेट खुला हुआ था।

आज एक गेट खोले जाने के बाद दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है तथा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी के अंदर आने के लिए मना किया गया है, जिससे वह नदी के जल प्रवाह की चपेट में आ सकते हैं।

साथ ही बताया कि तेनुघाट डैम में पानी रखने की क्षमता 852 फीट है जबकि इस वर्तमान समय में तेनुघाट डैम में 844.35 फीट पानी है।

ज्ञातव्य हो कि तेनुघाट डैम में कुल 18 फाटक लगा हुआ है, जिसमे 10 रेडियल और 8 अंडर सुलिस गेट लगाया गया है। साथ ही तेनुघाट डैम एशिया महादेश के सबसे बड़ी मिट्टी से बनी डैम है।

इस डैम का पानी बोकारो में बने बोकारो स्टील प्लांट के लिए आपूर्ति की जाती है तथा इसी डैम का पानी से पूरे बोकारो स्टील सिटी में रहने वाले लोगो के लिए भी पानी आपूर्ति होता है।

Share This Article