झारखंड : जंगल में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दुंदु गांव निवासी लाला सिंह ने शुक्रवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर पर अकेली थी।

इसी बीच आरोपी महिला को जबरन जंगल की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी।

परंतु घर आकर महिला ने पुरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने मनिका थाना में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शुभम कुमार ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लातेहार भेज दिया गया।

Share This Article