Latest Newsझारखंडझामुमो ने खूंटी में निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

झामुमो ने खूंटी में निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM takes out Jharkhandi rights march in Khunti: केंद्र सरकार की नीतियों कें खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को झारखंडी अधिकार मार्च निकाल और केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

विरोध मार्चं स्थानीय भगत सिंह से नेताजी चौक तक निकाला गया, जो डाक बंगला रोड होते हुए पुनः भगत सिंह चौक तक आया।

बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय कें समक्ष प्रदर्शन भी किया। जुबैर अहमद ने कहा कि जब से झारखण्ड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से भाजपा इसे अस्थिर करने के प्रयास में लगी है।

ईडी, CBI का सहारा लेकर जनता द्वारा चुनी गयी लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने की साजिश में लगी है। उन्होंने कहा कि रुपयों के बल पर सरकार को तोड़ने में लगी है, पर उनका यह मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा।

भाजपा राज्य को तोड़ने में लगी है, जबकि झामुमो राज्य को जोड़ने का काम कर रहा है।. उन्होंने कहा कि केंद्र झारखंडियों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। राज्य के हित के लिए सरकार ने 1932 के खतियान पर आधारित नीति लागू करने, सरना धर्म कोड लागू करने आदि का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा, लेकिन केंद्र सरकार इन सब मुद्दों पर कोई जबाब नहीं देती। राज्य सरकार की बकाया राशि भी केंद्र सरकार नहीं दें रही है।

इन सब मुद्दों पर केंद्र सरकार को जबाब देना चाहिए।. केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया ने कहा कि हेमंत सोरेन जनता के हित में कई काम कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा के इशारे पर उन्हें झूठे मुक़दमे में जेल भेजा गया। इसका जबाब झारखंड की जनता चुनाव में देगी। महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण तथा नारी सम्मान के लिए काम कर रही है।

मंइयां सम्मान योजना से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। सुशील पाहन ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में बनी है, विकास में तेजी आई है जो केंद्र सरकार को हजम नहीं हो रहा है।

spot_img

Latest articles

18वीं लोकसभा में झारखंड सांसदों की सक्रियता, सवाल पूछने में NDA आगे

रांची: 18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक कुल 1,111 सवाल...

जलाशयों को बचाने की पहल तेज, धुर्वा डैम का किया गया निरीक्षण

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रांची शहर और जिले में...

रांची में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

Ranchi : रांची जिले में शनिवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की औपचारिक...

48 घंटे में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : रांची जिला पुलिस ने बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या...

खबरें और भी हैं...

18वीं लोकसभा में झारखंड सांसदों की सक्रियता, सवाल पूछने में NDA आगे

रांची: 18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक कुल 1,111 सवाल...

जलाशयों को बचाने की पहल तेज, धुर्वा डैम का किया गया निरीक्षण

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रांची शहर और जिले में...

रांची में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

Ranchi : रांची जिले में शनिवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की औपचारिक...