Latest Newsझारखंडकोडरमा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोडरमा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में शनिवार की शाम नवविवाहिता (Newly Married) ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

घटना की सूचना के बाद मौके पर तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार (Vinod Kumar) दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

मनीषा कुमारी की शादी उरवां के संदीप कुमार से हुई

इस दौरान जांच में प्रथम दृष्टि मामला प्रेम प्रसंग (Love Affairs) से जुड़ा हुआ सामने आया है। नवविवाहिता की पहचान मनीषा कुमारी ( 19) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 11 जून को मनीषा कुमारी की शादी उरवां के संदीप कुमार (Sandeep Kumar) से हुई थी। दो दिन पहले मनीषा कुमारी अपने मायके आई थी।

शनिवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली

इसके बाद शनिवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी तब लगी जब मनीषा कुमारी (Manisha Kumari) के पति संदीप कुमार शाम उससे मिलने मायके पहुंचे, तो उन्हें जानकारी मिली कि मनीषा अपने कमरे में है।

इसके बाद काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की की तरफ से देखने पर मनीषा अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई।

इसके बाद कमरे का खिड़की को तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...