Homeझारखंडमोदी के शपथ ग्रहण समारोह में रांची रेल डिवीजन के लोको पायलट...

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में रांची रेल डिवीजन के लोको पायलट भी आमंत्रित

Published on

spot_img

Ranchi Loco pilots invited to Narendra Modi’s swearing-in Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में रांची रेल डिविजन (Ranchi Railway Division) के लोको पायलट को आमंत्रित किया गया है।

रांची-हावड़ा व रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के लोको पायलट ASP तिर्की शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार को विमान से दिल्ली गए।

बता दें कि देश भर से 10 Loco Pilot को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। ASP तिर्की ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हुई, जब यह जानकारी मिली कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।

मिल चुका है बेस्ट रेलवे वर्कर का पुरस्कार

तिर्की रांची-हावड़ा Vande Bharat Train टाटा तक और रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन गया स्टेशन तक चलाते हैं। उन्हें राजधानी ट्रेन चलाने का भी अनुभव है। उन्हें Best Railway Worker का पुरस्कार भी मिला है।

उन्होंने वर्ष 1990 में रेलवे में योगदान दिया था। स्कूली शिक्षा सीसीएल मिडिल और हाई स्कूल, बरकाकाना से की है। इंटर की पढ़ाई डोरंडा से की। ITI गाजियाबाद से किया है।

उनकी पत्नी मेरी तिर्की गृहिणी हैं और पुत्री अंजली तिर्की बैंक में नौकरी करती है। पुत्र अंकित तिर्की संत जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...