Latest Newsझारखंडकुंड में नहाने के दौरान नाबालिग की मौत, चार घंटे बाद मिल...

कुंड में नहाने के दौरान नाबालिग की मौत, चार घंटे बाद मिल शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chatra Minor dies While Bathing: सतगावां के पेट्रो जलप्रपात (Petro Falls) में शुक्रवार की शाम पांच बजे कुंड में नहाने गया नाबालिग डूब गया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के अंबाबाद निवासी और चतरा जिले में झारखंड पुलिस में कार्यरत विजय प्रसाद यादव के 17 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है।

मृतक मोहित कुमार अपने मित्र हजारीबाग के सिंदूर गांव का रहने वाला कुंदन कुमार के साथ Petro Falls के कुंड में नहाने के लिए पहुंचा था।

मृतक मोहित कुमार के मित्र कुंदन कुमार ने बताया कि मोहित कुमार चौथे कुंड के समीप मेरे बैग में कपड़े और मोबाइल मेरे पास छोड़कर पांचवा कुंड में नहाने चला गया।

घंटो बाद जब वापस नहीं लौटा…

घंटो बाद जब वापस नहीं लौटा, तो हमें काफी चिंता होने लगी और हम रोने लगे। इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी नहीं मिला। तब किसी तरह नीचे उतरकर किसी Bike सवार से लिफ्ट मांगकर उनके गांव पहुंचकर इस घटना की सूचना मोहित कुमार के परिजनों को दी।

उसकी कुंड में डूबने की खबर फैलते हीं परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को करीब चार घंटे बाद पानी से निकाला गया

कुंड के अंदर डूबे शव को पुलिस जवान कार्तिक सिंह मुंडा ने रेस्क्यू कर रात करीब 10.30 बजे निकाला। पुलिस जवान कार्तिक सिंह मुंडा की मदद से उसके शव को करीब चार घंटे बाद पानी से निकाला गया।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह पर वह नहा रहा था, वहां पानी की गहराई ज्यादा है। अचानक उसका पांव फिसल जाने से पानी में डूब गया। पानी में गहराई होने के कारण वह डूबकर अंदर ही रह गया।

बता दें कि पेट्रो जलप्रपात में अक्सर ऐसी घटना होती रहती है। इस ओर प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों (Public Representatives) को भी ध्यान देने की जरूरत है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

परिजनों के थम नहीं रहे आंसू

इस घटना की बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है। जानकारी के अनुसार मोहित हजारीबाग (Hazaribagh) में 10वीं क्लास का छात्र था। मृतक अपने दो भाईयों में सबसे छोटा था।

इस घटना के संबंध में मृतक की माता मंजू देवी, पति- विजय प्रसाद यादव ने आवेदन देकर कहा है कि मेरे पुत्र की मौत पानी में डूबने से हो गई है। वह अपने मृतक पुत्र के शव को Post Mortem नहीं करवाना चाहती है। साथ ही मुझे किसी व्यक्ति पर कोई शंका, शिकायत नहीं है।

spot_img

Latest articles

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

खबरें और भी हैं...

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...