भारत बंद का लोहरदगा में दिखा मिला जुला असर

भारत बंद का लोहरदगा (Lohardaga) जिले में मिला-जुला प्रभाव देखने को मिला। शहरी क्षेत्र में दुकानें और बाजार खुले रहे। सरकारी कार्यालयों में आम दिनों की उपस्थिति देखी गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mixed effect of Bharat Bandh seen in Lohardaga: भारत बंद का लोहरदगा (Lohardaga) जिले में मिला-जुला प्रभाव देखने को मिला। शहरी क्षेत्र में दुकानें और बाजार खुले रहे। सरकारी कार्यालयों में आम दिनों की उपस्थिति देखी गई।

ग्रामीण इलाकों में भी भारत बंद का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिला। कुछ स्थानों पर बंद समर्थकों ने Motorcycles में आकर नारेबाजी की।

भारत बंद को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। लोहरदगा जिले में यात्री ट्रेन सामान्य दिनों की तरह चली। Bauxite ट्रकों का परिचालन नहीं हुआ। लंबी दूरी के यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। Bank और सरकारी कार्यालय खुले रहे। सरकारी विद्यालय भी खुले रहे, जहां बच्चों की उपस्थिति सामान्य रही। भारत बंद के दौरान किसी तरह की कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Share This Article