पलामू में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी: उपायुक्त

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले में कोरोना से ठीक हो रहे मरीज़ों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

प्रतिदिन 150 प्लस की संख्या में मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।

14 मई को सर्वाधिक 823 कोरोना से संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह में कुल 2,118 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

जिले में लोगों के कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

जिले में प्रतिदिन हज़ार से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जा रही है जिसमें आरटी पीसीआर,एंटीजन टेस्ट व ट्रूनेट जांच शामिल है।

यह जांच जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है।

पिछले तीन दिनों में 10 हज़ार से अधिक लोगों की टेस्टिंग की गयी है, जिसमें 298 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं।

जिले में बेडों की संख्या के संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को कहा कि जिले में बेड की कमी नहीं है। ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या को कैसे और बढ़ाया जा सके इस ओर भी लगातार प्रयास किया जा रहा है।

जिले वासियों को अनावश्यक पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

Share This Article