Latest Newsझारखंडपलामू में आभूषण कारोबारी से 9 लाख के गहनों की लूट, 3...

पलामू में आभूषण कारोबारी से 9 लाख के गहनों की लूट, 3 किलो चांदी और…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jewel Robbery : पलामू (Palamu) जिले के पाटन प्रखंड के पाटन गांव में आज शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे दिनदहाड़े बदमाशों ने आभूषण कारोबारी (Jeweler) को निशाना बनाते हुए करीब 9 लाख रुपये के गहने लूट (Jewel Robbery) लिए।

मिली जानकारी के अनुसार पाटन निवासी आभूषण कारोबारी कामेश्वर बाइक से ग्राहक से उधार का पैसा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बंका नदी पथ पर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने कामेश्वर सोनी को धक्का देकर सड़क किनारे गिरा दिया और उनकी बाइक की डिक्की से 3 किलो चांदी के गहने, 100 ग्राम सोने का पैकेट और 4,000 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस और किशनपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

किशनपुर ओपी प्रभारी प्रभात किरण ने बताया कि घटना दिन के करीब 2 बजे की है और लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...