Latest Newsझारखंडफर्जी SDM बनकर युवक ने BDO से मांगे तीन लाख रुपए, जांच...

फर्जी SDM बनकर युवक ने BDO से मांगे तीन लाख रुपए, जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fake SDM asked for 3 Lakh Rupee : पलामू (Palamu) जिले के लेस्लीगंज ब्लॉक से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

दरअसल यहां एक युवक ने खुद को SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) बताकर BDO (प्रखंड विकास पदाधिकारी) से तीन लाख रुपये की मांग की।

इतना ही नहीं, युवक ने थाना प्रभारी को भी फोन कर धमकाया और SP का नंबर मांगा।

क्या है पूरा मामला?

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लेस्लीगंज ब्लॉक के BDO को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को SDM बताया और तीन लाख रुपये की मांग की।

इस संदिग्ध कॉल के बाद BDO ने तुरंत मामले की जानकारी लेस्लीगंज थाना प्रभारी को दी।

इसके कुछ समय बाद थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को भी एक कॉल आया, जिसमें युवक ने खुद को ‘RDM’ बताया और SP का नंबर मांगा।

जब थाना प्रभारी ने ‘RDM’ पद के बारे में सवाल किया, तो युवक ने कहा, “आपको नहीं पता RDM क्या होता है?”

युवक का पत्नी से हुआ था झगड़ा 

शंका होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया और पिछले 15 दिनों से घर नहीं लौटा है।

पुलिस ने युवक को काउंसलिंग के लिए भेजा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...