Homeझारखंडपलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक की टांगी से हमला कर बेरहमी से हत्या,...

पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक की टांगी से हमला कर बेरहमी से हत्या, खोजी कुत्तों की सहायता से जांच कर रही पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Retired Teacher Murder : पलामू (Palamu) जिले के सतबरवा थानांतर्गत पोंची पंचायत के हलुमांड गांव में आज रविवार की सुबह करीब 5 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक (Retired Teacher) परीखन सिंह (70 वर्ष) की टांगी से हमला कर हत्या (Murder) कर दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

परिजनों की मांग पर पुलिस ने मामले की जांच के लिए खोजी कुत्तों की मदद भी ली है।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए गांव में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

सुबह शौच के लिए निकले थे परीखन सिंह

मिली जानकारी के अनुसार परीखन सिंह सुबह शौच के लिए गांव के बांध की ओर गए थे। लौटते समय देवी मंडप के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी गर्दन पर टांगी से हमला किया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...