Latest Newsझारखंडपलामू में सिपाही भर्ती दौड़ में अब तक दो की मौत, दो...

पलामू में सिपाही भर्ती दौड़ में अब तक दो की मौत, दो RIMS रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two Death in Restoration Race : पलामू (Palamu) जिले में उत्पाद विभाग (Excise Department) के सिपाही पद पर बहाली के लिए हो रही दौड़ प्रतियोगिता (Restoration Race) जानलेवा साबित हो रही है।

दौड़ लगाते हुए अभ्यर्थी लगातार बेहोश (Unconscious) हो रहे हैं।

मेडिकल सुविधा बेहतर नहीं मिलने के कारण शुक्रवार दोपहर तक दो अभ्यर्थियों की मौत (Death) हो गई है जबकि 100 से अधिक बीमार हैं।

दो को रांची RIMS भेजा गया है। बीमार अभ्यर्थी पागलों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उनके हाथ-पांव बांधकर या पड़कर इलाज किया जा रहा है।

दो की मौत एक की गई यादाश्त

मृतकों में बिहार (Bihar) के गया जिले के पररिया थाना क्षेत्र के बरैला लक्ष्मण बीघा के रहने वाले अमरेश कुमार और छतरपुर के अरुण कुमार हैं।

अमरेश की मौत गुरुवार को जबकि अरुण की मौत Ranchi रिम्स में शुक्रवार को हुई। उसे दो दिन पहले रेफर किया गया था।

एक की यादाश्त (Memory Loss) चली गई है। उसकी पहचान बिहार के लखीसराय के सर्वेश यादव के रूप में हुई है। उसे रांची रिम्स ले जाया गया है।

सारे लोगों में अजीबोगरीब लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

अभ्यर्थी कर रहे हैं नशीली दवा का इस्तेमाल

बहाली के चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। पूरा अस्पताल अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थिति पर नियंत्रण के लिए जवानों की तैनाती की गई है और पदाधिकारी भी मामले पर नजर रख रहे हैं। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेड के अभाव में फर्श पर लेटा कर इलाज किया जा रहा है।

चर्चा है कि दौड़ में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी नशीली दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

MRMCH के प्रभारी अधीक्षक डॉ. आर रंजन ने बताया कि टेस्ट के बाद पता चलेगा कि अभ्यर्थियों के बेहोश होने का क्या कारण है।

अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद ठीक होने पर अभ्यर्थियों को छोड़ा जा रहा है।

फिलहाल, पांच गंभीर रूप से बीमार अभ्यर्थी इलाजरत हैं। कुछ को रांची रेफर भी करने की तैयारी है।

उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त से मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे में सिपाही पद के लिए अभ्यर्थियों की बहाली हो रही है, जिसमें झारखंड के अलावा अन्य सीमावर्ती राज्यों के युवा भाग ले रहे हैं।

अब तक बेहोश होने वाले ज्यादातर युवा बिहार के रहने वाले हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...