रांची पुलिस की गाड़ी का सिमडेगा में एक्सीडेंट, 4 घायल

घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना (Tupudana) ओपी के हैं। सिमडेगा पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Police Vehicle Accident : सिमडेगा (Simdega) जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह छत्तीसगढ़ से आरोपित को गिरफ्तार कर Ranchi आ रही पुलिस गाड़ी (Police Vehicle) की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी।

दुर्घटना में रांची पुलिस (Ranchi police) के तीन जवान और गिरफ्तार आरोपित घायल हो गया।

घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना (Tupudana) ओपी के हैं। सिमडेगा पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार सभी चार लोग घायल हो गये।

Share This Article