Homeझारखंडरांची में जीजा पर साली ने दर्ज कराई थाने में FIR, जानें...

रांची में जीजा पर साली ने दर्ज कराई थाने में FIR, जानें मामला

Published on

spot_img
spot_img

Jharkhand News: रांची के थड़पखना की रहने वाली दिव्यश्री ने अपने जीजा मृत्युंजय कुमार पर मखाना बिजनेस के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में दिव्यश्री ने लोअर बाजार थाने में मृत्युंजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में ठगी का खुलासा

दिव्यश्री ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि मृत्युंजय कुमार ने उनकी बहन अंशु अभिषेक के साथ मिलकर मखाना बिजनेस में निवेश के लिए उनसे संपर्क किया। आरोपी ने वादा किया था कि बिजनेस से होने वाले मुनाफे में सभी का बराबर हिस्सा होगा। इसके आधार पर विभिन्न तिथियों पर दिव्यश्री और अंशु से कुल 48 लाख रुपये लिए गए।

जब मुनाफा नहीं मिला, तो दोनों ने पूर्णिया में गोदाम की स्थिति जांचने की कोशिश की। वहां पता चला कि गोदाम में मखाना नहीं है। एकरारनामा की कॉपी मांगने पर मृत्युंजय ने देने से इनकार कर दिया। राशि वापसी की मांग करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

लोअर बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृत्युंजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और ठगी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Latest articles

ऑल्टो कार और टेंपो की टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Jharkhand News: खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात छाता नदी पुल...

झारखंड विधानसभा सचिवालय का सख्त कदम!, 11 पूर्व विधायकों को फ्लैट खाली करने का नोटिस

Ranchi News: झारखंड विधानसभा सचिवालय ने 11 पूर्व विधायकों को विधायक आवास परिसर में...

फास्टिंग, पोस्टप्रांडियल, रैंडम और HbA1c टेस्ट के लिए सही समय जानें

Know the correct time for fasting: सुबह चाय के साथ पराठा, दोपहर में मिठाई,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

खबरें और भी हैं...