झारखंड विधानसभा सचिवालय का सख्त कदम!, 11 पूर्व विधायकों को फ्लैट खाली करने का नोटिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड विधानसभा सचिवालय ने 11 पूर्व विधायकों को विधायक आवास परिसर में अवैध रूप से कब्जाए गए फ्लैट खाली करने का नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि कमरा नंबर 48, 123, 124, 125, 126, 127, 137, 207, 208, 209 और 210, साथ ही कुछ स्टोर रूम को एक सप्ताह के भीतर खाली कर दिया जाए, अन्यथा विधानसभा सचिवालय नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

अवैध कब्जे पर सख्ती

सचिवालय के अनुसार, इन फ्लैटों में पूर्व विधायकों के परिजन और बाहरी व्यक्ति लंबे समय से अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सचिवालय ने यह कदम उठाया है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधायकों में हड़कंप

इस कार्रवाई से पूर्व विधायकों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया है। कई लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें तय समय में फ्लैट खाली करने होंगे।

यह कार्रवाई विधानसभा की संपत्ति के दुरुपयोग को रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

Share This Article