मुनीडीह वाशरी हादसे की जांच शुरू, चार मजदूरों की मौत के बाद हरकत में आया भारत कोकिंग कोल लिमिटेड प्रबंधन

मुनीडीह वाशरी हादसे में चार मजदूरों की मौत के बाद BCCL ने जांच तेज की, दो टीमों का गठन, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Munidih Washery Accident : पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में हुए भीषण हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन सक्रिय हो गया है। चार मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने जांच प्रक्रिया तेज करते हुए दो अलग-अलग स्तर पर जांच दल गठित किए हैं।

क्षेत्रीय स्तर पर बनाई गई चार सदस्यीय टीम, जिसमें वाशरी से जुड़े अधिकारी शामिल हैं, ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और करीब एक घंटे तक मौजूद मजदूरों व कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की। टीम ने हादसे के समय की परिस्थितियों और कार्यप्रणाली के हर पहलू को समझने की कोशिश की।

जांच अधिकारियों के अनुसार, जिस लोडिंग प्वाइंट पर हादसा हुआ, वहां फिलहाल सभी गतिविधियां पूरी तरह रोक दी गई हैं। मौके पर तैनात कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

इधर, बीसीसीएल मुख्यालय ने भी एक स्वतंत्र जांच टीम गठित की है, जो पूरे मामले की अलग से जांच करेगी। दोनों टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी धंसने से यह बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें काम कर रहे चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद से मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि इस दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार आखिर कौन है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।