
Pirelli Calendar 2027: पिरेली कैलेंडर 2027 में भारत को मुख्य विषय के रूप में दिखाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय फोटोग्राफर रघु राय और नॉर्वे के फोटोग्राफर सॉल्व सुंड्सबो की मौलिक कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। पिरेली (कंपनी) ने यह घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि राय ‘फोटोग्राफों की एक मौलिक श्रृंखला के माध्यम से’ इस परियोजना को विकसित करने के लिए पिछले तीन महीनों से लगे हुए थे ‘जो कैलेंडर के लिए उनकी विरासत और भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाती है।’

