ओएनजीसी के कलोल संयंत्र में लगी आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं

गुजरात के कलोल में ओएनजीसी संयंत्र में लगी आग पर आपात टीम ने तुरंत काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कंपनी ने सामान्य उत्पादन संचालन बहाल कर दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: गुजरात के कलोल क्षेत्र में ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के एक संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसपर आपात टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद काबू पा लिया गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने यह जानकारी दी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ओएनजीसी ने कहा कि उसकी अग्निशमन और आपात प्रतिक्रिया टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी। अब कंपनी में सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘किसी भी कर्मचारी के घायल होने या किसी तरह से नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सामान्य उत्पादन परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।’’

यह घटना गांधीनगर जिले के कलोल-माणसा क्षेत्र स्थित ओएनजीसी के एक संयंत्र में हुई। यहां से आग की लपटें और धुआं दिखाई देने के बाद दमकल टीम को मौके पर भेजा गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।