
रांची : रांची जिले के एसपी पारस राणा ने बताया है कि भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ को लेकर 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक निकाले गए मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
श्री राणा ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ को लेकर झारखंड विधानसभा तक 10 अगस्त को निकाले गए शांतिपूर्ण मार्च में बाधा डालने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

