

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोनारी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को 14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय गोलू सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनारी थाना पुलिस इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि महज 19 साल के युवक के पास 14 जिंदा कारतूस कहां से आए? वह इन कारतूसों को अपने पास क्यों रखे हुए था और इसके पीछे उसका क्या मकसद था?
फिलहाल सोनारी पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कारतूस की सप्लाई कहां से हुई और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।


