

बिहार :बिहार के सियासी गलियारों में अब कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है। बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार है। मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है।





गांधी मैदान में होगा शपथ
बता दें 7 मई को पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं।
हालांकि, मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार भी कई पुराने चेहरों की वापसी तय मानी जा रही है।
चिराग पासवान ने दिया था संकेत
कैबिनेट विस्तार को लेकर चिराग पासवान ने संकेत दिया कि गठबंधन में पहले ही यह तय हो गया था कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। गठबंधन के भीतर सीट और पदों के बंटवारे को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी है, ऐसे में बड़े बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है।
