सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में धान के खेत के ऊपर लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई।अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथी सोमवार रात गुंडा गांव में धान के एक खेत से गुजर रहा था, तभी वह तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



