Jharkhand Weather News: झारखंड में ठंड अपना तुल पकड़ रही है, जिससे सुबह और शाम लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। आने चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना
Jharkhand Weather News: वहीं, 20 नवंबर से राज्य में एक बार फिर मौसम से बदलाव के संकेत है। मौसम विभाग की माने तो, बंगाल की खाड़ी में बन रहा अवदाब चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रक्रिया में है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि, 20 नवंबर से झारखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की और बढ़ रहा है। इसके 17 नवंबर की शाम तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके बाद अत्यधिक शक्तिशाली होकर 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तूनी के बीच तट से टकराएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकता है।
Jharkhand Weather News: चक्रवाती तूफान का झारखंड में असर
हालांकि इस चक्रवाती तूफान का सीधा प्रभाव झारखंड में नहीं देखने को मिलेगा है, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य के हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत है। खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड में बारिश की संभावना बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, वहीं 21 नवंबर को मध्य और उससे सटे पश्चिमी झारखंड में भारी बारिश के आसार है। साथ ही 22 नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान हैं।
राजधानी के मौसम का हाल
राजधानी रांची का मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। जिससे रांची का पारा गिरकर 12 से 13 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इससे सुबह-सुबह घर से निकलने वालों और रात में देर से घर आने वाले लोगों को ठंड का अधिक एहसास होगा।


