Ranchi News: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर HEC यानी हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन से सामने आ रही है। कंपनी की मौजूदा स्थिति और मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है।
हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) समेत आठों यूनियनों ने 17 नवंबर को HEC मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है।
यूनियनों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे लंच के समय मजदूर एकजुट होकर मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
मजदूरों की प्रमुख मांगों में समय पर वेतन का भुगतान, बकाया वेतन जारी करना और कैंटीन व्यवस्था को दुरुस्त करना शामिल है।
यूनियनों ने सभी मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने और HEC को बचाने की अपील की है।
अब देखना होगा कि 17 नवंबर को होने वाले इस प्रदर्शन के बाद HEC प्रबंधन की ओर से मजदूरों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।


