अबुआ आवास योजना का बड़ा लक्ष्य: पीएम आवास से 90 हजार ज्यादा घर बनाएगी झारखंड सरकार

झारखंड की अबुआ आवास योजना के तहत 2.42 लाख पक्के मकान बनाने का लक्ष्य है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से करीब 90 हजार अधिक है। गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तुलना में करीब 90 हजार अधिक आवासों का निर्माण किया जाएगा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां 1.48 लाख से अधिक आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वहीं अबुआ आवास योजना के तहत 2.42 लाख आवासों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण के साथ करीब 1.40 करोड़ मानव दिवस के रोजगार सृजन का लक्ष्य भी रखा गया है। दूसरी ओर, अबुआ आवास योजना के माध्यम से राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने वर्ष 2023 में अबुआ आवास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर और कच्चे या जर्जर मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को लगभग 31 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तीन कमरों, किचन और बाथरूम की सुविधा वाला आवास उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके निर्माण के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है। इसके अलावा लाभुकों को 95 दिनों की अकुशल मजदूरी का लाभ भी दिया जाता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।