Homeझारखंडझारखंड राज्य में 1,04,220 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया वोट, बोकारो...

झारखंड राज्य में 1,04,220 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया वोट, बोकारो जिला सबसे आगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Voters voted Through Postal Ballot : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) को बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान के बाद 1,04,220 मतदाताओं ने Postal Ballot से मतदान किया है।

पोस्टल बैलेट से हुए मतदान की जानकारी सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर संसदीय सीट और गांडेय विधानसभा की है।

मतदान करने वाले में बोकारो जिला सबसे आगे

Postal Ballot से मतदान करने वाले में बोकारो जिला सबसे आगे रहा है, यहां कुल 10,666 लोगों ने Postal Ballot से मतदान किया है।वहीं, सबसे कम पाकुड़ जिले में 126 लोगों ने Postal Ballot से मतदान किया है।

गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी Postal Ballot से मतदान किया गया। यहां विभिन्न जिलों से कुल 127 मतदान Postal Ballot से किए गए हैं।

24 जिलों में पोस्टल बैलेट से हुआ मतदान

24 जिलों में Postal Ballot से हुआ मतदान बोकारो में 10,666, पूर्वी सिंहभूम में 10,377, हजारीबाग में 9348, पलामू में 7079, गिरिडीह में 6370, गढ़वा में 6026, सरायकेला-खरसावां में 5981, चतरा 5781, लातेहार में 5672, रांची में 5385, रामगढ़ में 5103, पूर्वी सिंहभूम में 4540, गुमला में 4204, सिमडेगा में 3733, खूंटी में 3107, धनबाद में 2860, कोडरमा में 2824, दुमका में 543, साहेबगंज में 502, जामताड़ा में 276, देवघर में 212, गोड्डा में 192, पाकुड़ में 126 मतदानकर्मियों ने पोस्टर बैलेट से मतदान किया है।

Postal Ballot के माध्यम से मतदान के लिए सभी जिलों में प्रशासन द्वारा सुविधा केंद्र बनाए गए थे।

इसमें संबंधित जिले के मतदान कार्य में लगे कर्मियों, पदाधिकारी, सुरक्षा कार्य में लगे जवानों आदि ने Postal Ballot से मताधिकार का उपयोग किया। Postal Ballot से किए गए मतदान की जानकारी सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों को भी दी गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...