पाकुड़ में किसान आंदोलन के समर्थन में दिया धरना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: केन्द्र सरकार द्वारा लागू तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के छह पूरे होने के मौके पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में सांकेतिक धरना दिया।

इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा विश्वास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तस्लीम बुलेट के अलावा टीएमसी जिलाध्यक्ष अशराफुल शेख आदि प्रमुख रहे।

इसके अलावा विभिन्न दलों के लोगों ने प्रखंड मुख्यालयों में भी धरना दिया।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी व टीएमसी जिलाध्यक्ष अशराफुल शेख ने नए कृषि कानूनों को काला कानून बताया।साथ ही कहा किसानों के जारी आंदोलन को वाजिब ठहराया।

उन्होंने कहा कि हम केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कानूनों को वापस लेने तक किसानों के जारी आंदोलन के समर्थन में थे और हैं।

केन्द्र सरकार को ये तीनों काले कानूनों को देश व किसानों के हित में वापस लेना ही पड़ेगा।

Share This Article