Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन के सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने के मामले में 20...

हेमंत सोरेन के सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने के मामले में 20 को होगी अगली सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant Soren Hearing : मुख्यमंत्री Hemant Soren के ED के समन (Summon) की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।

Jharkhand High Court की ओर से पूर्व में पारित स्थगन आदेश की वजह से मामले में सुनवाई टल गयी।

इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 20 जनवरी निर्धारित की है। मामले में MP-MLA की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की बेंच में सुनवाई चल रही है।

इससे पूर्व अदालत ने गत 11 नवंबर को सुनवाई के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

25 नवंबर को फैसला सुनाते हुए अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4 दिसंबर को अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

इससे पूर्व ED की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया था। हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की थी।

मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है। गत तीन जून को CJM कृष्ण कांत मिश्रा ने यह मामला MP-MLA कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था।

पूर्व में CJM कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लिए जाने के बावजूद भी हेमंत सोरेन की उपस्थिति कोर्ट में नहीं हुई थी। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से CJM कोर्ट के समन आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

इस संबंध में ED  की ओर से शिकायतवाद संख्या 3952/2024 CJM कोर्ट में दाखिल की गई है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...