Latest NewsझारखंडJAC की बोर्ड परीक्षाओं पर मंडरा रहा खतरा! तय समय पर नहीं...

JAC की बोर्ड परीक्षाओं पर मंडरा रहा खतरा! तय समय पर नहीं हो पाएंगी परीक्षाएं…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JAC Chairman Retirement : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो का कार्यकाल 18 जनवरी 2025 को समाप्त होने जा रहा है। उनके रिटायरमेंट (Retirement) के बाद JAC अध्यक्ष का पद खाली हो जाएगा।

ऐसे में यदि राज्य सरकार समय रहते नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करती है, तो आगामी 8वीं, 9वीं, 10वीं (मैट्रिक), 11वीं और 12वीं (इंटर) सहित अन्य परीक्षाओं (Exams) का आयोजन तय समय पर होना मुश्किल हो सकता है।

इसके अलावा, JAC के प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

सरकार जल्द करेगी नए अध्यक्ष की नियुक्ति: हफिजुल हसन

स्कूली शिक्षा मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षाओं के संचालन में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

पद रिक्त रहने का इतिहास

गौरतलब है कि इससे पहले भी जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद लंबे समय तक खाली रहे थे। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष फूल सिंह का कार्यकाल 18 सितंबर 2021 को समाप्त हुआ था।

इसके बाद चार महीने तक दोनों पद रिक्त रहे थे। तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के प्रयासों से 18 जनवरी 2022 को डॉ. अनिल कुमार महतो को जैक का अध्यक्ष और डॉ. विनोद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...