झारखंड में यहां 48 घंटे के भीतर दुष्कर्म की तीसरी वारदात, इस बार विधवा महिला से उसकी आधी उम्र के युवक ने किया कुकर्म

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड के ईस्ट सिंहभूम जिले में दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

आलम ये है कि बीते 48 घंटे के भीतर जिले में दुष्कर्म की तीसरी घटना सामने आई है, पटमदा इलाके में एक विधवा महिला के साथ उसकी आधी उम्र के 22 वर्षीय युवक ने कुकर्म किया है।

महिला ने दुष्कर्म का आरोप सोमाया मुर्मू पर लगाते हुए पटमदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

क्या है मामला

महिला ने पुलिस को बताया कि 29 मई की रात को उसके साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

रात होने के कारण महिला ने दूसरे दिन घर के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पटमदा थाना पहुंचा।

पुलिस की मानें तो आरोपित से पूछताछ के बाद ही मामले की सत्यता सामने आएगी। महिला का पुलिस मेडिकल जांच करवाएगी।

Share This Article