बेरमो में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों जब्त

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बेरमो एसडीओ अनंत कुमार ने गुरुवार को कथारा मुख्य चौक से अवैध बालू लोड लेकर गुजर रहे बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को जब्त कर कथारा ओपी पुलिस को सौंप दिया।

कथारा ओपी में जब्त दोनों ट्रैक्टर पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको घाट से अवैध बालू लेकर बोकारो थर्मल की ओर जा रहे थे।

यह दोनों बिना नंबर के ट्रैक्टर पिलपिलो और पलामू क्षेत्र के बताये जा रहे हैं।

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पुल के पास घाट से रोज ट्रैक्टर अवैध बालू को उठाव करते हैं।

कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी और चांपी दामोदर घाट से भी अवैध बालू की तस्करी जारी है।

Share This Article