रांची में अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हेथू में अज्ञात बदमाशों ने सुनील कच्छप नाम के व्यक्ति को बुधवार की देर रात गोली मार दी।

व्यक्ति के कंधे में गोली लगी है।घायल सुनील का रिम्स में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।  इधर एयरपोर्ट थाना प्रभारी रिम्स पहुंचे।

वहां उसके परिजन भी पहुंचे हुए हैं। फिलहाल सुनील को गोली किसने और क्यों मारी, इसका पता नहीं चल सका है।

हटिया एएसपी विनीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

मामले में सुनील के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Share This Article